शादीशुदा बेटे की प्रेमिका को थप्पड़ जड़ने वाले को थाई बिज़नेसमैन ने ₹81,000 देने का किया एलान
थाईलैंड के एक 65-वर्षीय बिज़नेसमैन ने विवाहित बेटे की प्रेमिका को कम-से-कम 10 थप्पड़ मारने वाले को ₹81,000 देने की घोषणा करके विवाद खड़ा कर दिया है। वह चुंफॉन प्रांत में सबसे बड़े ड्यूरियन फल के बगीचे और गोदाम के मालिक हैं। उन्होंने अपनी डिलीट पोस्ट में लिखा था कि वह बहू के लिए 'न्याय की तलाश' कर रहे हैं।