शोधकर्ताओं को मिला नया स्पाइवेयर जिसने 10 माह तक सैमसंग के स्मार्टफोन को किया हैक

पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के शोधकर्ताओं ने बताया है कि 'लैंडफॉल' नाम के नए एंड्रॉयड स्पाइवेयर ने करीब 10 महीने तक सैमसंग गैलेक्सी डिवाइज़ को हैक किया। इस सॉफ्टवेयर को इमेज के रूप में तैयार किया गया था जिसे मेसेजिंग ऐप के ज़रिए स्मार्टफोन्स पर भेजा गया था। इसका पता जुलाई-2024 में चला और अप्रैल-2025 में इसे पैच कर दिया गया।