शानदार नतीजों के बाद रॉकेट बने एशियन पेंट्स के शेयर, 1 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचे
एशियन पेंट्स ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में ₹994 करोड़ का मुनाफा कमाया जो पिछले साल की समान अवधि के प्रॉफिट के मुकाबले 43% अधिक है। इन नतीजों के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयर 6.5% की तेज़ी के साथ एक साल के उच्चतम स्तर (₹2,897.10) पर पहुंच गए। वहीं, ब्रोकरेज फर्म्स ने इसके शेयर टारगेट को 12% तक बढ़ाया है।