शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने की टाटा सन्स के IPO लिस्टिंग की मांग, कहा- नैतिक ज़िम्मेदारी है
टाटा ट्रस्ट तनाव के बीच टाटा सन्स के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग की मांग को दोहराया है। कहा गया कि यह केवल वित्तीय कदम नहीं, नैतिक और सामाजिक ज़िम्मेदारी है। ग्रुप के मुताबिक, समय-सीमा का पालन करने से संस्थापक जमशेदजी टाटा द्वारा स्थापित पारदर्शिता की भावना कायम रह सकेगी।