भारतीय महिला ओपनर शेफाली वर्मा ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में अपने वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। शेफाली ने 78 गेंदों पर 87 रन बनाए और यह महिला वनडे विश्व कप फाइनल में किसी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले वनडे में शेफाली का सबसे बड़ा स्कोर 71* रन था।