शेफ विष्णु ने बनाया लगातार 25 घंटे डोसा बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, मुफ्त खाने वालों की उमड़ी भीड़
महाराष्ट्र के अमरावती में शेफ विष्णु मनोहर ने लगातार 25 घंटे तक डोसे बनाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान तैयार सभी डोसे लोगों को मुफ्त में परोसे गए और लोगों ने लंबी कतारों में खड़े होकर गर्मागर्म डोसे खाए। 'आज तक' के मुताबिक, शेफ विष्णु के नाम अबतक पाक कला से जुड़े कुल 31 रिकॉर्ड दर्ज हैं।