शिबू सोरेन कैसे बने झारखंड के दिशोम गुरु? जानिए झारखंड के गठन में क्या थी उनकी भूमिका

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे शिबू सोरेन ने सोमवार को अंतिम सांस ली। अविभाजित बिहार में आदिवासियों के अधिकारों के लिए उन्होंने कई आंदोलन चलाए थे जिस दौरान उन्हें 'दिशोम गुरु' (पथ प्रदर्शक) की उपाधि से संबोधित किया जाने लगा। झारखंड आंदोलन के दौरान सोरेन के संगठन ने राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाई।