शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में यूपी से 3 शार्प शूटर हुए गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में कोलकाता पुलिस ने यूपी से 3 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ की गई है और उन्हें बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है, पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के 2-दिन बाद रथ की हत्या की गई थी।