शुभांशु शुक्ला और अलख पांडे सहित 5 लोगों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान
यूपी सरकार विज्ञान, शिक्षा, साहित्य, नवाचार और कृषि विज्ञान के क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली 5 विभूतियों को 'यूपी गौरव सम्मान' प्रदान करेगी। यह सम्मान 24 जनवरी को यूपी के स्थापना दिवस पर दिया जाएगा। इनमें अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला, फिज़िक्सवाला के सह-संस्थापक अलख पांडे, कवि हरिओम पवार, कृषि वैज्ञानिक सुधांशु सिंह और समाजसेवी रश्मि आर्य का नाम शामिल है।