इस साल 18 दिनों तक इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पर रहने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से रात में जगमगाते भारत का वीडियो शेयर कर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पर लिखा, "इस भव्य नज़ारे को देखकर आप मुस्कुराए बिना नहीं रह सकते। यह सिर्फ पृथ्वी पर दिवाली नहीं...पृथ्वी की दिवाली है।"