inshorts

शुभ काम से पहले क्यों फोड़ते हैं नारियल? सदियों से चली आ रही है परंपरा

हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, किसी भी शुभ काम से पहले पूजा के साथ-साथ नारियल फोड़ना ज़रूरी है। इसे अंहकार को खुद से दूर करना माना जाता है। नारियल के बाहरी सख्त हिस्से को अंहकार और बाधाओं का प्रतीक माना जाता है और नारियल फोड़ने का अर्थ है कि सारी बुरी चीज़ों को भगवान के आगे समर्पित कर दिया है।