नासा समर्थित ब्लू घोस्ट लैंडर ने चंद्रमा पर अपना मिशन पूरा करने के बाद एक भावनात्मक संदेश भेजा है जिसमें लिखा है, "मिशन मोड से स्मारक मोड में जा रहा हूं, शुभ रात्रि दोस्तों।" फायरफ्लाई एयरोस्पेस का यह लैंडर 2 मार्च को चांद की सतह पर उतरा था। यह पहला कमर्शियल यान है जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।