एशिया कप-2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान शुभमन गिल और हारिस रऊफ के झगड़े का नया वीडियो सामने आया है। इसमें पाकिस्तान के कई खिलाड़ी आकर रऊफ को और रिंकू सिंह आकर गिल को खींचकर पीछे ले जाते दिख रहे हैं। वीडियो में अंपायर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और पेसर शाहीन अफरीदी से बात करते नज़र आ रहे हैं।