चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच में भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल को आउट कर चिढ़ाने के अंदाज़ में जश्न मनाने की हरकत पर पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने माफी मांगी है। अबरार ने कहा, "वो मेरा तरीका था...इसके बावजूद किसी को बुरा लगा तो माफी मांगता हूं।" दरअसल, अबरार की इस हरकत की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी।