पूर्व भारतीय गेंदबाज विनय कुमार के अनुसार, शुभमन गिल को टी20I टीम से बाहर रखने का कारण रणनीतिक हो सकता है। उनके अनुसार, इससे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी की संभावना बढ़ जाती है, जिससे टी20 विश्व कप से पहले टीम को मज़बूती मिलेगी। बकौल विनय, खिलाड़ियों का अपनी सर्वश्रेष्ठ पोज़ीशन पर बल्लेबाज़ी करना महत्वपूर्ण होता है।