शुभमन गिल ने ODI कप्तानी का किया डेब्यू, नहीं चला बल्ला

शुभमन गिल ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत के लिए ODI कप्तानी का डेब्यू किया। हालांकि, उनका बल्ला नहीं चला और वह 18 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन अब अजित वाडेकर, कपिल देव, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और विराट कोहली जैसे वनडे कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं।