भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जड़ा है और यह उनका 11वां टेस्ट शतक है। इसके साथ ही वह दिन के हिसाब से सबसे तेज़ 1000 रन (351-दिन) बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वहीं, पारियों के हिसाब से 1000 रन (15-पारी) बनाने वाले गिल दूसरे सबसे तेज़ भारतीय कप्तान बन गए हैं।