शुभमन गिल ने भागते हुए पकड़ा ट्रैविस हेड का कैच, कोहली ने दी आक्रामक प्रतिक्रिया
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भागते हुए ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड का कैच पकड़ते भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मैच में वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ट्रैविस हेड 33 गेंद में 39 रन (2-छक्के व 5-चौके) बनाकर आउट हुए। उनके विकेट पर विराट कोहली की आक्रामक प्रतिक्रिया वायरल हो गई है।