शुभमन गिल ने भारत की टी20 विश्व कप टीम से बाहर किए जाने पर तोड़ी चुप्पी
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने टी20 विश्व कप 2026 स्क्वॉड से बाहर किए जाने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। गिल ने कहा, "मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करता हूं। टी20 विश्व कप के लिए टीम को शुभकामनाएं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं वहां हूं जहां मुझे होना चाहिए...मेरे भाग्य में जो लिखा है, उसे कोई मुझसे छीन नहीं सकता।"