भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर ODI क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज़ बन गए हैं। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हालिया सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड के डैरिल मिचल के नहीं खेलने का फायदा गिल को मिला है। गिल इससे पहले भी ODI बल्लेबाज़ी रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके हैं। विराट कोहली तीसरे जबकि रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं।