शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर 1 ODI बल्लेबाज़

भारतीय ओपनर शुभमन गिल पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म को पछाड़कर दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज़ बन गए हैं। 25-वर्षीय गिल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज़ के तीसरे वनडे में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमशः तीसरे और छठे नंबर पर हैं।