शुभमन गिल व ऋषभ पंत बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान: दिनेश कार्तिक
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने कहा है कि सभी प्रारूपों के भावी कप्तान के रूप में उनके दिमाग में सीधे 2 खिलाड़ियों के नाम आते हैं जो युवा हैं। उन्होंने कहा, "शुभमन गिल व ऋषभ पंत सभी प्रारूपों का नेतृत्व कर सकते हैं, दोनों आईपीएल टीम के कप्तान हैं और भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं।"