शामली (यूपी) में विवाद के बाद डंडे से पीट-पीटकर बड़े भाई सनी की हत्या करने के आरोप में पंकज नामक मूकबधिर युवक को हिरासत में लिया गया है। मृतक के चचेरे भाई के मुताबिक, सनी ने खिचड़ी बनाई इसपर पंकज ने उससे रोटी बनाने को कहा जिसे लेकर उनमें विवाद हो गया। दोनों के बीच अक्सर किसी-न-किसी बात पर विवाद होता था।