inshorts

शिमला में ड्रग तस्कर गैंग का हुआ भंडाफोड़, सोशल मीडिया के ज़रिए लेते थे ऑर्डर

शिमला (हिमाचल प्रदेश) पुलिस ने कथित तौर पर पूरे उत्तर भारत और विशेषकर शिमला में अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गैंग का भंडाफोड़ कर गैंग के सरगना समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल एसपी संजीव कुमार, गिरोह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के ज़रिए ऑनलाइन बुकिंग कर ड्रग्स की तस्करी करता था और कुरियर के ज़रिए इसकी डिलीवरी की जाती थी।