शिमला में बादल फटने से 6 पंचायतों में बिजली आपूर्ति बाधित, मंडी में 2 जगह चंडीगढ़-मनाली NH बंद

शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रामपुर में शुक्रवार रात डमराली में बादल फटने से तकलेच क्षेत्र की 6 पंचायतों में मोबाइल सिग्नल और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं, भारी बारिश के चलते मंडी में चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे 2 जगह पर बंद हो गया है। इसके अलावा ऊना ज़िले के संतोषगढ़ में भारी बारिश से एक पुल टूट गया है।

Load More