शामली (यूपी) के कैड़ी गांव में बुधवार को एक मकान में भीषण आग लगने से मां और उसकी दो बेटियों की जलकर मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान पति और दो बेटे दूसरे कमरे में सो रहे थे जिन्होंने भागकर जान बचाई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के बाद गैस सिलेंडर में विस्फोट की आशंका जताई गई है।