शेयर खरीदने से परहेज, IPO पर लट्टू; क्‍यों प्राइमरी मार्केट में पैसा लगा रहे हैं FII?

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने स्टॉक एक्सचेंज के ज़रिए अगस्‍त में ₹39,063 करोड़ के शेयर बेचे जबकि आईपीओ और एफपीओ के माध्‍यम से भारत में ₹40,305 करोड़ का निवेश किया। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार के मुताबिक, अन्य बाज़ारों की तुलना में भारत में मूल्यांकन अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण एफआईआई सस्ते बाज़ारों में पैसा लगा रहे हैं।