सेबी ने फिनफ्लुएंसर के लिए नया ड्राफ्ट सर्कुलर जारी किया है। सेबी के मुताबिक, अगर स्टॉक मार्केट से संबंधित एजुकेशन ऑफर कर रहे लोग सेबी पंजीकृत सलाहकार नहीं हैं तो वे सिक्योरिटीज़ को लेकर लाइव मार्केट डेटा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। बकौल सेबी, उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। इससे नकली फिनफ्लुएंसर का बिज़नेस चौपट होने की संभावना है।