शेयर बाज़ार की उथल-पुथल से चीन की गिरी वैश्विक वित्तीय रैंकिंग, सूची में 5वें स्थान पर पहुंचा
रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर बाज़ार में 2024 और 2025 के दौरान रही उथल-पुथल के चलते वैश्विक वित्तीय प्रतिस्पर्धा रैंकिंग में चीन एक स्थान फिसलकर पांचवें पायदान पर पहुंच गया है। अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और जर्मनी क्रमशः पहले चार स्थानों पर रहे। यह रैंकिंग 31 देशों के वित्तीय क्षेत्र, मुद्रा, फिनटेक और वित्तीय बुनियादी ढांचे समेत पांच मानकों पर आधारित है।