inshorts

शेयर बाज़ार में तेज़ी और कंपनियों की बैलेंस शीट भी शानदार, फिर भी क्यों डूब रहा निवेशकों का पैसा?

पिछले सात हफ्तों में निफ्टी 16% से ज़्यादा चढ़कर 26,000 के करीब पहुंचा लेकिन 8 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच 900 से ज्यादा शेयरों में गिरावट आई। सितंबर तिमाही में स्मॉलकैप कंपनियों का मुनाफा 36.8% बढ़ा फिर भी शेयर टूटे। इसके पीछे मुनाफे की बढ़ोतरी सेक्टरों तक सीमित रहना और शेयरों का महंगा वैल्यूएशन कारण माने जा रहे हैं।