शेयर बाज़ार में मंगल ही मंगल, सेंसेक्स ने लगाई 1000 अंकों की छलांग

बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को कारोबार के दौरान 1000 अंक से अधिक चढ़कर 75,173 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान एनएसई का निफ्टी 295 अंक से अधिक चढ़कर 22,803 अंक पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 में से अधिकांश कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और ज़ोमैटो के शेयर सबसे अधिक चढ़े।