वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली डिजिटल पेमेंट्स कंपनी फोनपे ने भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट होने के लिए शुरुआत कर दी है। वॉलमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन ने कहा है, "हमारी कंपनी भारत में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है और हम इसके लिए काफी उत्साहित हैं।" वित्त वर्ष 2023-24 में फोनपे की आय ₹5,000 करोड़ से अधिक थी।