शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेज़ी, निवेशकों की दौलत ₹80828 करोड़ बढ़ी

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार में लगातार तीसरे दिन तेज़ी दिखी। सेंसेक्स हरे निशान में 75,497.10 पर खुला और फिर 75,870.36 के हाई तक गया जबकि निफ्टी भी बढ़त में खुला और बाद में 23,837.00 के हाई तक गया। इस बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹80,828 करोड़ बढ़ गया।

Load More