inshorts

शेयर बायबैक के लिए इन्फोसिस ने तय की रिकॉर्ड डेट, होगा ₹18,000 करोड़ का री-पर्चेज़

आईटी कंपनी इन्फोसिस ने ₹18,000 करोड़ के शेयर बायबैक के लिए 14 नवंबर रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। इस शेयर री-पर्चेज़ में कंपनी ₹1800/शेयर के मूल्य में पात्र शेयरधारकों से शेयर खरीदेगी और यह इन्फोसिस का अब तक का सबसे बड़ा बायबैक कार्यक्रम होगा। इस बायबैक में कंपनी में कुल 14.3% की हिस्सेदारी रखने वाले प्रमोटर्स भाग नहीं लेंगे।