शेयर बाज़ार के लिए सोमवार से शुरू हो रहा सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहने की संभावना है। बाज़ार विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह शेयर बाज़ार की दिशा कई बड़ी कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों, फेडरल रिज़र्व के ब्याज दर पर निर्णय और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की कारोबारी गतिविधियों पर निर्भर करेगी।