कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार की शुरुआत लाल निशान से हुई। बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों की गिरावट के साथ 82,342.47 स्तर जबकि एनएसई निफ्टी50 -0.29% गिरावट के साथ 25,253.95 के लेवल पर खुला। एच-1बी वीज़ा शुल्क बढ़ोतरी का असर आईटी स्टॉक्स पर दिखा। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक व टीसीएस के शेयर सबसे ज़्यादा गिरे।