शेयर बाज़ार में आज क्यों आई तेज़ी? 750+ अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाज़ार में गुरुवार को तेज़ी देखने को मिली और सेंसेक्स 750+ अंक जबकि निफ्टी 250+ अंक उछलकर बंद हुआ। CNBCTV-18 के अनुसार, सस्ते शेयरों में खरीदारी, अमेरिका-चीन बातचीत से उम्मीद, अच्छे कॉर्पोरेट नतीजों, विदेशी निवेशकों के लिए टैक्स राहत की उम्मीद, इंडिया VIX में करीब 4% की गिरावट और ग्लोबल बाज़ारों से मार्केट को सपोर्ट मिला है।