NSDL के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सात दिन (7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर) में पांच दिन विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से खरीदारी की है। वहीं, इस दौरान उन्होंने भारतीय शेयर बाज़ारों में ₹3,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया। इसके अलावा उन्होंने आईपीओ मार्केट में भी इसी दौरान ₹7,600 करोड़ से ज़्यादा का निवेश किया।