शेयरधारकों को घबराने की ज़रूरत नहीं: इंडसइंड बैंक के शेयर 27% गिरने पर बैंक के प्रमोटर
इंडसइंड बैंक के शेयरों में मंगलवार को एक ही दिन में 27% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद बैंक के प्रमोटर अशोक हिंदुजा ने कहा है कि बैंक की वित्तीय स्थिति मज़बूत बनी हुई है। हिंदुजा ने कहा, "शेयरधारकों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। यह सामान्य समस्याएं हैं जिन्हें बैंक का मैनेजमेंट संभाल लेगा।"