बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 700 अंक से अधिक टूटकर 76,756 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान एनएसई का निफ्टी भी 1% से अधिक टूटकर 23,222 के स्तर पर चला गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज़, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स व आईटीसी जैसे स्टॉक्स में गिरवाट दिख रही है।