भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को शुरुआती तेज़ी के बाद अचानक क्रैश हो गया। सेंसेक्स 700+ अंक टूटकर 79,485 पर जबकि निफ्टी 210 अंक गिरकर 24,064 पर कारोबार कर रहा है। इस बीच आईटी स्टॉक्स और ऑटोमोबाइल शेयरों में सर्वाधिक गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इन्फोसिस, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और एचसीएल टेक में सर्वाधिक गिरावट रही।