भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को शुरुआती तेज़ी के बाद भारी गिरावट दर्ज की गई। 89 अंकों की बढ़त के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर (85,473) से 573 अंक गिरकर 84,900 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 108 अंक गिरकर 25,959 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 24 कंपनियां आज लाल निशान पर बंद हुईं।