शार्क टैंक पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक बुज़ुर्ग कारोबारी 3% हिस्सेदारी के बदले जजों से 300 करोड़ पाकिस्तानी रुपए मांगता दिख रहा है। जजों ने इसपर हैरानी जताते हुए कहा, "अगर वैल्यूएशन 10,000 करोड़ है तो प्रॉफिट कम-से-कम 1,000 करोड़ होना चाहिए।” इसपर कारोबारी ने कहा, "अगर इतना प्रॉफिट होता...तो मैं यहां क्या करने आता।"