शॉर्ट्स पहनकर मंदिर में घुसने पर पुजारी और पुलिसकर्मियों से तीखी बहस करती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मंदिर परिसर में दाखिल होते ही अंदर जाने से रोके जाने पर महिला ने बहस करते हुए कहा कि ये नियम भगवान ने नहीं, बल्कि इंसानों ने बनाए हैं। महिला को गेट से लौटा दिया गया।