ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई की दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शतक लगाया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक है जिसे उन्होंने 105 गेंदों में पूरा किया। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे शार्दुल ने साल 2023 में अपना आखिरी इंटरनैशनल मैच खेला था।