मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने X पर लिखा है, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुरक्षा एजेंसियों ने शब-ए-बारात पर श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को सील करने का फैसला लिया है।" उन्होंने कहा, "यह निर्णय लोगों में विश्वास की कमी और कानून और व्यवस्था तंत्र में विश्वास की कमी को दर्शाता है। श्रीनगर के लोग इससे बेहतर के हकदार थे।"