श्रीनगर में ब्लास्ट के कारण 300 मीटर दूर तक जा गिरे लोगों के शव: रिपोर्ट
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के नौगाम में पुलिस स्टेशन पर ज़ब्त विस्फोटकों से हुआ विस्फोट इतना भीषण था कि घटना में मारे गए लोगों के शव 300 मीटर दूर तक जा गिरे। इस घटना में कम-से-कम 9 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट का असर 15 किलोमीटर तक महसूस हुआ।