श्रीमान जी कुछ तो शर्म करो: डिलीवरी के लिए 'कम' दिन की छुट्टी देने पर SSP से सिपाही की पत्नी
मेरठ (यूपी) में तैनात एक सिपाही को पत्नी की डिलीवरी के लिए 10 दिन की छुट्टी दी गई है जबकि उसने 45 दिनों की छुट्टी मांगी थी। इसे लेकर उसकी पत्नी ने मेरठ पुलिस को टैग कर लिखा, "श्रीमान एसएसपी जी...मैं कैसे 10 दिन में स्वस्थ हो सकती हूं। श्रीमान जी कुछ तो शर्म करो एक औरत के लिए।"