शोरूम से डिलीवरी लेते समय एमपी में अनियंत्रित हुई कार, डिवाइडर तोड़कर बाइकर को उड़ाया
सागर (एमपी) में डिलीवरी लेते समय एक कार शोरूम से निकलते समय अनियंत्रित हो गई। तेज़ी से निकली कार ने डिवाइडर तोड़ दिया और मुख्य सड़क में बाइक को टक्कर मार दी जिसका वीडियो सामने आया है। हादसे में बाइक चालक और पीछे बैठा शख्स घायल हो गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।