श्रेयस अय्यर के 'हमशक्ल' अक्षय टोत्रे को चुना गया घरेलू क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ अंपायर

श्रेयस अय्यर के हमशक्ल माने जाने वाले अक्षय टोत्रे को बीसीसीआई के 2023-24 के वार्षिक पुरस्कार समारोह में घरेलू क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना गया है। इंदौर में 21 नवंबर 1986 को जन्मे अक्षय ने अब तक 32 फर्स्ट-क्लास और 45 लिस्ट ए मैचों में अंपायरिंग की है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप-2023 के वॉर्म-अप मैच में भी अंपायरिंग की थी।